पीएम अटल पेंशन योजना क्या है? | Atal Pension Yojana Application Form | Atal Pension Scheme Chart – APY Chart | PM Atal Pension Scheme APY Chart & Benefits | अटल पेंशन योजना अप्लाई ऑनलाइन
अटल पेंशन योजना (APY) एक पेंशन योजना है जो भारत के असंगठित क्षेत्र को लाभ प्रदान करने के लिए केंद्रित है। अटल पेंशन योजना भारत के प्रधान मंत्री जी द्वारा वर्ष 2015 में शुरू की गई भारत सरकार की पेंशन योजना है। आज हम आपको सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको मंथली पूरे 5000 रुपये मिलेंगे, लेकिन अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको इसके दोगुने यानी पूरे 10,000 रुपये मिलेंगे. बता दें ये पैसा हर महीने आपके खाते में क्रेडिट कर दिए जाएंगे.
आज के इस आर्टिकल में हम आपको अटल पेंशन योजना क्या है, इसके फायदे, लाभ, मासिक पेंशन का विकल्प और वैद्यता, अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट कैलकुलेटर APY Chart, योजना में आवेदनकरने की प्रक्रिया पूरे विस्तार में बताएंगे |
केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से देश के सभी वर्गों के लिए कई खास योजनाएं चलाई जा रही है। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट को सिक्योर रखने के लिए सुरक्षित जगह निवेश का प्लान बना रहे हैं तो सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana)में निवेश कर सकते हैं। इसकी खास बात है कि इसमें पति व पत्नी दोनों हर महीने पैसा पा सकते है। अटल पेंशन योजना में हरमहीने, तीन महीने और 6 महीने की किश्त में इस योजना में निवेश किया जा सकता है. बैंक अकाउंट से ऑटो-डेबिट फैसिलिटी के जरिए किश्त का भुगतान कर सकते हैं.अटल पेंशन योजना भारत के प्रधान मंत्री जी द्वारा वर्ष 2015 में शुरू की गई भारत सरकार की पेंशन योजना है।
अटल पेंशन योजना 2022 APY Highlights
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना (APY) |
लॉन्च की गयी | वर्ष 2015 |
शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के असंगठित क्षेत्रो के लोग |
स्थिति | सक्रिय |
उद्देश्य | पेंशन प्रदान करना |
PFRDA की वेबसाइट | www.pfrda.org.in |
अटल पेंशन योजना का बजट
पिछले साल Budget 2021 में सरकार असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया था . क्योंकि मोदी सरकार पिछले बजट में भी आम लोगों के लिए खास स्कीमें लान चाहती थी . इनमें से एक स्कीम अटल पेंशन योजना है, जो खासकर असंगठित क्षेत्र के Workers के लिए है. इस योजना को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के आंकड़ों के अनुसारअटल पेंशन योजना में कुल अंशधारकों की संख्या 2.63 करोड़ को पार कर चुकी है. अब तक 40 लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया है ।
अटल पेंशन योजना का उद्देश्य
- असंगठित क्षेत्रो के कामगार लोगो को पेंशन देकर भविष्य को सुरक्षित करना है
- शामिल होने वाले लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है
- रिटायरमेंट को सिक्योर रखने के लिए
- लाभार्थियो का जीवन स्तर में सुधार होगा
- लाभार्थिआत्मनिर्भर बनेंगे
अटल पेंशन योजना के लाभ
- इस पेंशन का सबसे बड़ा लाभ यह है की इस योजना की गारंटी भारत सरकार द्वारा दी जाती है।
- APY के सब्सक्राइबर को रु 1000 / – से रु। 5000 / – प्रति माह की गारंटीकृत पेंशन मिलती है।
- इस योजना के तहत, ग्राहक संचय चरण के दौरान, वर्ष में एक बार पेंशन राशि को बढ़ा या घटा भी सकते हैं।
- यह योजना न केवल ग्राहक के लिए फायदेमंद है, बल्कि उसके जीवनसाथी के लिए भी फायदेमंद है। ग्राहक की मृत्यु के मामले में, पति / पत्नी पेंशन के हकदार होंगे।
- ग्राहक और पति या पत्नी दोनों के निधन के मामले में, नामिती समान पेंशन पाने का हकदार होगा।
- इस योजना के तहत कर लाभ एनपीएस (राष्ट्रीय भुगतान योजना) के तहत लागू होते हैं।
- APY इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि सरकार भी रु। 1000 / – प्रति वर्ष या कुल योगदान का 50% जो भी कम हो, सहयोग करती है।
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले बैंक
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और निजी बैंक
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक
- सहकारी ऋण संस्थान (शहरी सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों सहित)
अटल पेंशन योजना के कुल अंशधारकों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का हिस्सा 2.33 करोड़ है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 61.32 लाख, निजी बैंकों में 20.64 लाख, लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों में सामूहिक रूप से 10.78 लाख, डाक विभाग में 3.40 लाख और सहकारी बैंकों में 84,627 अटल पेंशन योजना के खाते हैं।
एसबीआई, केनरा बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक से एक-एक लाख से अधिक अटल पेंशन योजना के अकाउंट खोले हैं।
अटल पेंशन योजना के लिए जरूरी कागजात
- वोटर कार्ड
- आधार कार्ड
- वैध बैंक खाता जो आधार कार्ड से लिंक हुआ हो
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- चालू मोबाइल नंबर
अटल पेंशन योजना की पात्रता
- आवेदक स्थाई निवासी भारतीय होना अनिवार्य है
- केवल 18 से 40 वर्ष के बीच की आयु के लोग ही इस योजना के लिए पात्र है
- आवेदक किसी सरकारी या किसी संगठित क्षेत्र का कर्मचारी नही होना चाहिए
अटल पेंशन योजना Online Apply कैसे करें ?
- पहले आपको अटल पेंशन योजना के मोबाइल ऐप या फिर https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html के लिंक पर जाना होगा।
- आपको APY अप्लीकेशन पर क्लिक करके अब अपने आधार कार्ड की डिटेल टाइप करें।
- इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। वन टाइम पासवर्ड को उपयुक्त ब्रैकिट में डालें। इसके बाद बैंक का विवरण दें, जिसमें अकाउंट नंबर और पता टाइप करें।
- बैंक इन जानकारियों को वैरिफाइ करेगा फिर आपका खाता सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद आप नॉमिनी और प्रीमियम जमा करने के बार में जानकारी दें।
- वेरिफिकेशन के लिए फॉर्म को ई-साइन करने पर अटल पेंशन योजना के लिए आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
अटल पेंशन योजना चार्ट – APY Chart एवम कैलकुलेटर
प्रवेश की आयु | योगदान के वर्ष | पहली मासिक पेंशन रु.1000/- | 2000/- रुपये की दूसरी मासिक पेंशन | 3000/- की तीसरी मासिक पेंशन | चौथी मासिक पेंशन रु.4000/- | पांचवी मासिक पेंशन रु.5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको APY-कंट्रीब्यूशन चार्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने कंट्रीब्यूशन चार्ट खुल कर आ जाएगा।
- आप इस चार्ट में कंट्रीब्यूशन डिटेल चेक कर सकते हैं।
- आप इस चार्ट को डाउनलोड करके फ्रेंड भी कर सकते हैं।
FAQ अटल पेंशन योजना
Q 1. अटल पेंशन योजना क्या है ?
अटल पेंशन योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसका लाभ भारत के सभी नागरिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद दिया जाता है। यह राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के ढांचे पर आधारित है। APY के तहत ग्राहकों को हर महीने 1000 रुपए , 2000 रुपए, 3000 रुपए, 4000 रुपए और 5000 रुपए लेने का विकल्प होता है। अगर आप इसमें रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आपके पास सेविंग्स अकाउंट, आधार नंबर और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
Q 2. इस योजना के लिए कौन है योग्य ?
अटल पेंशन योजना के तहत कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच में है निवेश कर सकता है और पेंशन योजना का लाभ पा सकता है। इस योजना में खाता खोलने के लिए या निवेश करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस या बैंक में संपर्क करना होगा। 60 साल की उम्र में इस योजना का लाभ दिया जाता है। इसके तहत पति व पत्नी दोनों अलग अलग खाता खोलकर लाभ पा सकते हैं।
Q 3. अटल पेंशन योजना में कैसे करें निवेश- How To Invest In APY ?
अटल पेंशन योजना में हर महीने, तीन महीने और 6 महीने की किश्त में इस योजना में निवेश किया जा सकता है. बैंक अकाउंट से ऑटो-डेबिट फैसिलिटी के जरिए किश्त का भुगतान कर सकते हैं. बैंक खाते में पर्याप्त धन नहीं होने पर अगले महीने की किश्त के साथ पैसा काट लिया जाएगा. हालांकि इसके लिए थोड़ा जुर्माना भी देना होगा.
Q 4. कैसे पाएं 10 हजार का पेंशन ?
39 साल से कम उम्र के पति-पत्नी अलग-अलग इस स्कीम में निवेश कर लाभ उठा सकते हैं, जिससे उन्हें 60 साल की उम्र के बाद संयुक्त रूप से हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। अगर पति और पत्नी जिनकी उम्र 30 साल या इससे कम है, अपने अपने APY अकाउंट में हर महीने 577 रुपए, उम्र 35 साल पर हर माह 902 रुपए निवेश करते है तो उन्हें 10 हजार का गारंटीड मंथली पेंशन के अलावा, किसी एक की मृत्यु पर 8.5 लाख रुपये मिलेंगे।
Q 5. निवेशक की मृत्यु के बाद या 60 साल से पहले मृत्यु होने पर नॉमिनी को पेंशन मिलेगी ?
निवेशक की मृत्यु के बाद पति या पत्नी को यह पेंशन मिलती रहेगी. पत्नी (या पति) की मृत्यु के बाद 60 वर्ष की आयु पर आपके पेंशन फंड में जो राशि थी, वह आपके नॉमिनी को दे दी जाएगी. इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए (https://npscra.nsdl.co.in/nsdl/scheme-details/APY_Scheme_Details.pdf) वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
Q 6. कितनी उम्र तक निवेश कर सकते हैं ?
इसमें आपको 42 साल की उम्र तक निवेश करना होगा. 42 साल में आपका कुल निवेश 1.04 लाख रुपये होगा. 60 साल के बाद आपको मंथली 5000 रुपये पेंशन मिलेगी. इनकम टैक्स के सेक्शन 80CCD के तहत इसमें टैक्स छूट का फायदा मिलता है.
Q 7. हर महीने कितना प्रीमियम देना होता है?
इसमें आपको में हर महीने प्रीमियम की राशि देनी होती है. अगर आवेदक की उम्र 18 साल है तो उसे हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होगा. वहीं, अगर अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे. इसके अलावा हर महीने 1000 रुपये पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र में सिर्फ 42 रुपये देने होंगे.
Q 8. अटल पेंशन योजना के अंतर्गत डिफॉल की स्थिति में विलम्ब शुल्क कितना देना पड़ेगा?
इस योजना के तहत बचत खाते को डिफ़ॉल्ट माना जाएगा यदि नियत तारीख पर योगदान के लिए पर्याप्त संतुलन नहीं रखा जाएगा। ऐसी स्थिति में, बैंक विलंबित भुगतानों के लिए अतिरिक्त राशि वसूल करेगा। जिनका विवरण निम्न प्रकार से है –
खाताधारक से एकत्र की जाने वाली अतिरिक्त राशि नीचे साझा की गई है-
- रु .100 / – प्रति माह तक के योगदान के लिए प्रति माह एक रुपया।
- रु .01 से 500 / – प्रति माह के बीच योगदान के लिए प्रति माह दो रुपये।
- रु . 501 / – से रु .1000 / – प्रति माह के लिए पांच रुपये प्रति माह।
- Rs.1001 / – प्रति माह से अधिक योगदान के लिए रु। 10 / – प्रति माह।
Q 9. अटल पेंशन योजना का क्या टैक्स बेनिफिट है ?
अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले लोगों को इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट भी मिलता है. नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (NPS Trust) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, NPS के 4.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स में से वित्त वर्ष 2020-21 के आखिर तक 2.8 करोड़ यानी 66 परसेंट से ज्यादा ने APY का ऑप्शन चुना था. एनपीएस के सब्सक्राइबर्स में 3.77 करोड़ या 89 फीसदी गैर-महानगरों के हैं.
Q 10. अटल पेंशन योजना के लिए कौन कौन पात्र नहीं है?
- कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 ।
- कोयला खान भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम 1948 ।
- सीमेंट प्रोविडेंट फंड एक्ट, 1966
- असम चाय बागान भविष्य निधि और विविध प्रावधान, 1955
- जम्मू कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1961
- कोई अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना ।
Q 11. अटल पेंशन योजना बंद कैसे करें?
आपने अपना जह अपने आपका अटल पेंशन योजना खाता खुलवाया है उस बैंक शाखा में जाकर अटल पेंशन योजना को बंद करने वाला फॉर्म ले। अब इस फार्म को सही-सही भरें ताकि किसी प्रकार की कोई गलती ना हो चाहे तो आप इसके लिए किसी बैंक कर्मचारी की मदद ले सकते हैं।भरे हुए फार्म को बैंक में जमा कर दें और कुछ दिन तक इंतजार करें ।
अटल पेंशन योजना के महत्वपूर्ण फॉर्म्स के लिंक क्लिक केरे फॉर डाउनलोड फॉर्म्स
एपीवाई सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म | Click Here |
APY सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म – स्वावलंबन योजना सब्सक्राइबर्स | Click Here |
सब्सक्राइबर विवरण एपीवाई-एसपी फॉर्म का संशोधन और परिवर्तन | Click Here |
APY के तहत पेंशन राशि को अपग्रेड / डाउनग्रेड करने के लिए फॉर्म | Click Here |
एपीवाई मृत्यु और जीवनसाथी निरंतरता फॉर्म | Click Here |
स्वैच्छिक निकास एपीवाई निकासी फॉर्म | Click Here |
अटल पेंशन योजना के तहत पंजीकृत होने वाले बैंकों के लिए एपीवाई आवेदन | Click Here |
एपीवाई – सेवा प्रदाता पंजीकरण फॉर्म | Click Here |
APY अभिदाता के लिए अभिदाता शिकायत पंजीकरण (G1) प्रपत्र | Click Here |
नोट :- तो आज के इस आर्टिकल में आपने अटल पेंशन योजना से संबंधित लगभग सारी जानकारी प्राप्त की यदि आप फिर भी कुछ जानना या पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं ।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट weab.org के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…